17 जुलाई 2014 - 18:41
ग्रुप 5+1 परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए सहायक नीति अपनाए।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और यूरोपीय यूनियन की फॉरेन पॉलीसी कमिश्नर कैथ्रीन एश्टोन ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय मुलाक़ात की और परमाणु बातचीत में होने वाली प्रगति पर चर्चा की।

इससे पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अगर ज़रूरत पड़ी तो बातचीत की समय अवधि बढ़ाई जा सकती है। वियना में ईरानी प्रतिनिधि मंडल ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा है कि अगले दो तीन दिन में बातचीत को बहुत ही कठिन चरण का सामना है क्योंकि इस चरण में विवादित मुद्दों के समाधान पर चर्चा होगी।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने उम्मीद जताई की कि ग्रुप 5+1 मुद्दे के समाधान के लिए सहायक नीति अपनाएगा और अमली क़दम उठाएगा। उन्होंने इसी प्रकार ग्रुप 5+1 से मांग की है कि वह ऐसे विषयों से बचे जो उनके अनुसार राजनैतिक मौत हो।
डाक्टर जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि मौजूदा बातचीत, बाक़ी बचे मुद्दों पर हो रही है और संभवतः बातचीत की समय अवधि बढ़ाई जा सकती है। इससे पूर्व बुधवार को विदेशमंत्री ने कहा था कि बातचीत की समय अवधि बढ़ाने के संबंध में अभी तक किसी प्रकार की सहमति नहीं हुई है और यह बातचीत बीस जुलाई तक पूरी गंभीरता के साथ के साथ जारी रहेगी।